सड़क हादसों में रोज मरते हैं 71 लोग, दिल्ली सबसे खतरनाक शहर
नयी दिल्ली। दिल्ली में मर्सिडीज हादसा, नोएडा में बीएमडब्लू हिट एन रन केस और ना जाने क्या, क्या। ये तो हादसे हैं जो आज-कल में हुए और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाने की वजह से सूर्खियों में आ गए, लेकिन ना जाने कितने हादसे रोज होते हैं जिनमें ना तो मरने वाले का पता चल पाता है और ना ही मारने वाला कभी पकड़ा जाता है।

भारत में सड़क हादसों में होने वाली मौत का आंकड़ें बेहद चिंता जनक है। आइए आज आपको बताते हैं सड़क हादसों से जुड़े कुछ चौंकाने और रोंगटे खड़ कर देने वाले आंकड़ों के बारे में...
सड़क हादसे से मौत के आंकडें
- 71 भारतीय औसतन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं।
- भारत में 2014 में सड़क दुर्घटनाओं में 139,671 लोगों ने अपनी जानें गंवाईं।
- यानी प्रतिदिन 382 लोगों सड़क हादसे में मौत हुई।
- आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली सबसे घातक शहर है।
- साल 2014 में दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में 1,671 लोगों की मौत हुई।
- पिछले 3 सालों में दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में 24 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
- साल 2014 में 12,330 पैदल यात्रियों की मौत सड़क पार करते वक्त हुई।












Click it and Unblock the Notifications