'सर्दी-बारिश में बैठ 700 किसान हो गए शहीद, गलती पहचानने में लग गए 1 साल', पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार पहुंच गई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया।

Recommended Video

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक कई राज्यों की यात्रा कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसान तीन काले कानूनों के खिलाफ खड़े हुए तो पीएम मोदी ने कहा गलती हो गई। किसान सर्दी में, बारिश में बैठा था। 700 किसान शहीद हो गए। उन्हें गलती पहचानने में 1 साल लग गए। राहुल गांधी ने अग्निवीरों को लेकर भी बयान दिए।
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आज पहला दिन है। इसमें राहुल गांधी 13 किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। इसके बाद अचानक वह रास्ते में एक फैक्ट्री में ठहर गए। यह ठहराव करीब एक घंटे का रहा। यह फैक्ट्री भाजपा नेता की थी। जहां फैक्ट्री मालिक विपिन राय सरदाना ने राहुल गांधी को बताया भी कि वह जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े हैं। आज भी भाजपा को ही फॉलो करते हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को सेना का अपमान करने वाला बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सेना का अपमान करना राहुल गांधी का स्वभाव है। अग्निवीरों पर राहुल गांधी का बयान पीड़ादायक है। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस और राहुल गांधी जी लगातार कर रहे हैं। राहुल बाबा बताएं कि आखिर उन्हें सेना से इतनी नफरत क्यों है? क्यों गए हमेशा सेना को अपमान करने की भाषा बोलते हैं देश अब यह जानना चाहता है। बता दे कल राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अग्निवीर सैनिकों को लेकर का बयान दिया था। जिसके बाद आज एमपी के गृहमंत्री ने उनके बयान पर पलटवार किया है।
ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अग्नि वीरों को 4 साल बाद जूते मार कर निकाल देने वाला राहुल गांधी का ये बयान पीड़ा पहुंचाने वाला है। साथ ही ये देश के सैनिकों का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हो या कांग्रेस के अन्य नेता लगातार सेना का अपमान करने में लगे रहते हैं। मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र भक्तों का अपमान करना उनके स्वभाव में सेना के शौर्य सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जीकल स्काई कहने वाले यही राहुल बाबा और कांग्रेसी थे।
यह भी पढें- राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर विदेशी मीडिया में ये बातें कही जा रहीं












Click it and Unblock the Notifications