चर्च में आशीर्वाद लेने गईं नाबालिग लड़कियों से पादरी ने की गंदी हरकत, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

केरलः केरल के एर्नाकुलम जिले के चेंदमंगलम इलाके में आशीर्वाद लेने के लिए चर्च के कार्यालय में पहुंची तीन नाबालिग लड़कियों के साथ पादरी द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि यह घटना पिछले महीने घटित हुई थी। आरोपी पादरी जॉर्ज पादयट्टी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पादरी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

70 years old catholic priest accused in physical attack in kerala

पादरी के खिलाफ केरल के वड़ाक्केकारा थाने में पॉस्को एक्ट के अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त घटी जब नौ साल की लड़कियां चर्च में पादरी से आशीर्वाद लेने के लिए उसके कार्यालय में गई थीं। सिरे मालाबार चर्च के सूत्र के मुताबिक पादरी को एर्नाकुलम-अंगमाली आर्कडीओस द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरोपी पादरी को पुलिस की जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ेंः प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली विदेशी छात्रा ने छोड़ा कैंपस, फ्रांस के अधिकारी पहुंचे IIT कानपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+