VIDEO: मोदी के मंत्री ने 70 साल की उम्र में 20 फीट की ऊंचाई से लगाई पानी में छलांग
नई दिल्ली। 70 वर्षीय केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री करीब 20 फीट की ऊंचाई से स्वीमिंग पुल में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। उन्होंने जिस अंदाज में स्विमिंग पुल में छलांग लगाई, वैसा करना किसी युवा के लिए भी आसान नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने खास उद्देश्य के तहत 20 फीट की ऊंचाई से ये छलांग लगाई। दरअसल उन्होंने स्विमिंग और व्यायाम के फायदे बताने के लिए ये खास कदम उठाया। वैसे भी जब से मोदी सरकार के 'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान की शुरूआत हुई है, कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस तरह से अपनी फिटनेस दिखाने की कोशिश की है।

70 साल की उम्र में 20 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने 70 साल की उम्र में 20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर न केवल 'हम फिट तो इंडिया फिट' का संदेश दिया है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक मजबूत उदाहरण पेश किया। उन्होंने 'हम फिट तो इंडिया फिट' के तहत व्यायाम और तैराकी के फायदे बताने के लिए ही इतनी अधिक ऊंचाई से स्विमिंग पुल में छलांग लगाई। उन्होंने अपनी तैराकी का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी किया है।
खुद ट्वीट किया अपनी तैराकी का VIDEO
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने अपनी तैराकी का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "तैराकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद व्यायाम हैं, इससे आप जीवन में स्पोर्टमैनशिप, टाइम-मैनेजमेंट, सेल्फ डिसिप्लिन और गोल-सेटिंग की कला भी सीखते हैं। में आप सबसे आह्वान करता हूँ की @Ra_THORe जी के #HumFitTohIndiaFit अभियान में शामिल होकर स्वयं को और भारतवर्ष को स्वस्थ-तंदूरस्त बनाये।"
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- धन्यवाद
थावरचंद गहलोत के इस ट्वीट पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गहलोत का वीडियो शेयर करते हुए, उन्हें बधाई दी है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ लिखा, "धन्यवाद @TCGEHLOT जी! आप की बात बिल्कुल सही है। तैराकी पूरे शरीर को स्वस्थ रखती है और मन को दृढ़ और मज़बूत बनाती है। आप का fitness routine प्रेरणादायक है। #HumFitToIndiaFit में शामिल होने के लिए आप को बधाई!

स्विमिंग पुल में जमकर की तैराकी
केंद्रीय मंत्री की ओर से शेयर किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे थावरचंद गहलोत सबसे पहले स्विमिंग पुल में कूदने के लिए करीब 20 फीट ऊंचे डाइव बोर्ड पर जाते हैं। वहां डाइव लगाकर स्विमिंग पुल में तैराकी करते हैं। इसके बाद वो तैरकर बाहर निकल हैं। करीब 58 सेकेंड का उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी उनके वीडियो को शेयर किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications