केरल: चार साल के मासूम ने बताया कैसे उसके भाई की बर्बरता से की गई हत्या

नई दिल्ली। केरल की इस घटना ने देशभर के लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां एक सात साल के मासूम बच्चे की को उसकी मां के प्रेमी ने बुरी तरह से मौत के घाट उतार दिया है। यह मामला तब सामने आया जब उसके भाई ने पुलिस के सामने इस बर्बर खटना की हकीकत बताई। केरल में इस घटना के सामने आने के बाद हर कई इस बात की दुआ कर रहा था कि किसी भी तरह से इस मासूम की जान बच जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और मासूम बच्चे की जान चली गई। बच्चा पिछले 9 दिनों से आईसीयू मे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था।

murder

बच्चा कोलनचेरी मेडिकल कॉलेज में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था, उसे काफी गंभीर चोटें आई थी और सिर में गहरे घाव थे। शनिवार सुबह 11.30 बजे मेडिकल बोर्ड ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुबिन फ्रांसिस ने बताया कि शनिवार से बच्चे के ब्लड प्रेशर में काफी उतार -चढ़ाव था। उसपर हम लोग लगातार नजर बनाए हुए थे, लेकिन रात 11 बजे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। जिसके आधे घंटे बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

28 मार्च को यह मामला उस वक्त सामने आया था जब मासूम बच्चे की मां के प्रेमी जिसका नाम अरुण आनंद है उसने बच्चे पर हमला कर दिया था। मृत बच्चे के भाई ने चाइल वेलफेयर कमिशन के सामने बताया कि उसके भाई की आंख, हाथ और सिर पर तबतक हमला किया गया जबतक वह बेहोश नहीं हो गया। बच्चे के बयान के बाद पुलिस पर आरोपी की पहचान करने का दबाव बढ़ गया, जोकि पिछले 10 महीनों से परिवार के साथ ही रह रहा था।

बच्चे की मां ने पुलिस को अपने बयान में कहा है कि उनके बड़े बेटे को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह अपने छोटे भाई को सोने से पहले बाथरूम में लेकर जाए। लेकिन छोटा भाई बिना बाथरूम के ही सो गया। जिसके बाद महिला के प्रेमी ने मासूम की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि बच्चे की मां ने कहा कि आरोपी ने यह जानबूझकर नहीं किया है, यह महज हादसा है। वहीं पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी ने बच्चे के साथ यौन शोषण किया था। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+