लद्दाख के श्योक नदी हादसे में सेना के 7 जवानों की मौत, 19 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली, 27 मई। लद्दाख के तुर्तक सेक्टर बड़ा हादसा हो गया। सेना के 26 जवानों को लेकर जा रहा वाहन श्योक नदी में गिर गया। दुर्घटना में 7 जवान शहीद हो गए जबकि बचे सभी 19 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। वायुसेना के विमान के सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा 'मैं लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है।'
Recommended Video

यह हादसा लद्दाख के तर्तुक सेक्टर उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन श्योक नदी से होकर गुजर रहा था। दुर्घटना में अब तक जानकारी के अनुसार 7 जवानों की मौत हो चुकी है। जबकि शेष सभी 19 जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।
घायल हुए सभी 19 जवानों को वायुसेना की सहायता से एयलिफ्ट कर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। श्योक नदी हादसा उस वक्त हुआ जब भारतीय सेना के जवान परतापुर से एडवांस पोस्ट पर जा रहे थे। हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के सात जवानों में सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, एल/हवदपति एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार, लांस नायक बप्पादित्य खुटिया शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
श्योक नदी हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा 'लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications