राम रहीम के डेरे के 7 रहस्य, जो पहले दिन की तलाशी में मिले
सिरसा। गुरमीत राम सिंह के डेरे में तलाशी के पहले दिन हुई तलाशी के दौरान कई ऐसे सच सामने निकल कर आए जिससे ये साबित हो गया कि वो यहां एक सरकार चलाता था। राम रहीम के डेरे में गई तलाशी टीमों को जो मिला है वो चौंकाने वाला है। बता दें कि डेरे को अलग-अलग जोन में बांट कर तलाशी अभियान किया गया। इसके साथ ही डेरे के आसपास 16 नाके बनाए गए। पैरा मिलिट्री फोर्स की 41 कंपनियां और सेना की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं। इतना ही सिरसा में 4 जिलों की फोर्स तैनात थी। इस तलाशी अभियान के दौरान 7 आईपीएस अधिरारी और 100 जांच अधिकारा बुलाए गए थे। इनके साथ बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और स्वैट तक की टीमें थीं। आइए आपको उन 7 चीजों के बारे में बताते हैं जो डेरे में मिलीं और बेहद चौंकाने वाली थीं।

मिले सिक्के और वन्य प्राणी
- राम रहीम के डेरे से तलाशी अभियान के दौरान सिक्के मिले। इन्हीं सिक्कों से लोग डेरे में खरीददारी करते थे।
- इतना ही नहीं जब राम रहीम के गुफा तलाशी शुरू करने के लिए गेट खोला गया तो वहां मौजूद सभी अधिकारी आवाक रह गए। दरअसल, डेरे में दर्जनों हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर और बाघ के दो शावक मिले।
Recommended Video


खुला गुफा का दरवाजा
3. तलाशी के दौरान पता चला कि बाबा का डेरा किसी सात सितारा होटल से कम नहीं है। रोहतक से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम हर चीज की गहनता से जांच कर रही है। जब गुफा का दरवाजा खुला तो सभी चौंक गए। वहां मौजूद सुविधाएं, भवन चौंकाने वाले थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट हर चीज की गहनता से जांच कर रहे हैं।

बिना नंबर की ओबी वैन बरामद
4. डेरा सच्चा सौदा के डेरे से बिना नंबर की ओबी वैन मिली। बता दें कि डेरा के लोगों को कहना है कि वो इसके इसके जरिए वो राम रहीम का सत्संग लाइव करते थे। बता दें कि गृह मंत्रालय की अनुमति के बिना ओबी वैन रखने का अधिकारी नहीं है। इंटेलीजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद ही ओबी वैन की अनुमति दी जाती है।

डेरे में पिलाया जाता था जाम
5. सर्च टीम को डेरे से एक बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी भी मिली। गाड़ी का नाम लेक्सस बताया जा रहा है।
6. डेरे के अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि यहां ऐसा जाम पिलाया जाता है। इस जाम को पीकर कई दिनों तक नींद नहीं आती इसके साथ ही सोचने की शक्ति खत्म हो जाती है। इसका खुलासा पीजीआईएमएस के सूत्रों ने किया।

अंगदान के सच की भी जांच
7. सर्च टीम अंगदान के सच की भी जांच करेंगी। इस बात की जानकारी सरकार को मिली है कि डेरा ने इसमें भी गड़बड़ी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि स्वास्थ्य महानिदेश को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications