खून से लाल हुई दंतेवाड़ा की मिट्टी, पुलिस दल पर नक्सली हमले में 7 जवान शहीद

पुलिसकर्मियों के कुआंकोंडा और बचेली के बीच स्थित खूटपार गांव के नजदीक पहुंचने पर जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ में सात जवान शहीद हो गए हैं और चार घायल हुए हैं। शहीद जवानों के शव एवं घायलों को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है।
दंतेवाड़ा सहायक पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने जवानों की शहादत एवं घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की तलाश में पुलिस की टीमें नक्सलियों के संदिग्ध ठिकानों की ओर रवाना कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल घने जंगलों के बीच है इसलिए वहां से शहीद पुलिस कर्मियों के शवों को निकालने में तथा वहां से जानकारी एकत्र करने में परेशानी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
