नोटबंदी के 30 दिन मोदी के ये 7 ट्वीट्स आपके लिए हैं, पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के आरोपों और विमुद्रीकरण के फैसले को गलत ठहराने के मद्देनजर ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
नई दिल्ली। विमुद्रीकरण के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध और तमाम आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपनी बात रखी है।
इसके जरिए उन्होंने एक ओर जहां सरकार के फैसले का बचाव किया है वहीं लोगों को हो रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए यह कहा है कि थोड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन इसके बाद दीर्घअवधि में इस फैसले का फायदा किसानों और गरीबों को मिलेगा।

आईए बताते हैं कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर कौन-कौन सी बड़ी बाते कहीं हैं।

सभी को सैल्यूट
- पीएम मोदी ने लिखा है कि मैं तहे दिल से भारत के लोगों को सैल्यूट करता हूं जो भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ इस यज्ञ में सहभागी बन रहे हैं।
- पीएम ने लिखा है कि सरकार से फैसले से किसानों, व्यवसायियों और मजदूरों को फायदा होगा, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

अब नहीं रुकेगा गांवों का विकास
- लिखा है कि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि सरकार के कदम से थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन कम समय की यह दिक्कत, दीर्घअवधि के लिए होने वाले फायदे को रास्ता देंगे।
- पीएम के मुताबिक इस फैसले के बाद कालाधन और भ्रष्टाचार की वजह से भारत के गावों की प्रगति और समृद्धि को लंबे समय तक रोका नहीं जा सकेगा।

हमारे पास है ऐतिहासिक अवसर
- पीएम ने लिखा है कि हमारे पास कैशलेश पेमेंट को बढ़ावा देने और आर्थिक लेनेदेन में नई तकनीक को शामिल करने का ऐतिहासिक अवसर है।
- लिखा है कि मेरे युवा मित्रों, आप वो प्रतिनिधि हैं जो भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे साथ ही यह सुनिश्चित भी करेंगी को ज्यादा से ज्यादा कैशलेस लेनदेन हो।

भविष्य की पीढ़ियां होंगी मजबूत
- पीएम मोदी ने फैसले को सही बताते हुए कहा कि इससे गरीब,निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग के साथ भविष्य की पीढियां मजबूत होंगी। साथ ही हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत कालेधन को हरा दे।
राहुल ने कहा- मुझे बोलने दिया जाए तो मैं सब बता दूंगा कि पेटीएम कैसे है 'पे टू मोदी'












Click it and Unblock the Notifications