राहुल ने कहा- मुझे बोलने दिया जाए तो मैं सब बता दूंगा कि पेटीएम कैसे है 'पे टू मोदी'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, काला दिवस के दौरान पीएम मोदी पर आक्रामक रहे।

नई दिल्ली। विमुद्रीकरण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में अगर मुझे बोलने दिया जाए तो मैं सब बता दूंगा कि पेटीएम कैसे 'पे टू मोदी' होता है।

पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा पीएम मोदी भाग रहे हैं, अगर वो सदन में चर्चा के लिए आते हैं, तो हम उन्हें भागने नहीं देंगे। राहुल ने कहा कि पीएम का कथन बदल रहा है।

विमुद्रीकरण की शुरूआत कालेधन के खिलाफ बताया था, फिर आतंकवाद के खिलाफ, फिर जाली के करेंसी के खिलाफ बताया और अब कैशलेस इकॉनमी की बात कर रहे हैं।

RAHUL GANDHI

नहीं है ये कड़ा निर्णय

राहुल ने कहा कि यह कड़ा निर्णय नहीं है बल्कि बेवकूफी भरा निर्णय है। कहा कि इस फैसले से गरीब,किसान,श्रमिक तबाह हो गया है। हम चर्चा करना चाहते हैं। हम एक वोट चाहते हैं लेकिन सरकार नहीं चाहती।

सदन न चलने के सवाल पर राहुल ने कहा कि संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार और स्पीकर की है, ना की विपक्ष की।

बता दें कि बृहस्पतिवार को भी संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत विरोध प्रदर्शन से हुई। इस दौरान विपक्ष ने काली पट्टी बांध कर विमुद्रीकरण के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

विपक्ष ने आज किए गए विरोध प्रदर्शन को काला दिवस का नाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+