गुजरात: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद। गुजरात के छोटा उदयपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और कार के आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ। टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मरने वालों में 3 बच्‍चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। परिवार मध्‍य प्रदेश के धार जिले का रहने वाला था और वड़ोदरा सिविल अस्‍पताल में बालक के उपचार के लिए जा रहे थे। शवों को कार से बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

गुजरात: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गुजरात के छोटा उदयपुर के रंगपुर में हाइवे पर यह परिवार सेवन सीटर कार से जा रहा था। तेज रफ्तार कार की भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में जा घुसा।

चंद सेकंड्स में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार सभी सात सदस्यों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी शिनाख्‍त अभी की जा रही है। हादसे के बाद से ट्रक का चालक फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+