BSF पर कोरोना का कहर, 17 जवान पॉजिटिव, 7 दिल्‍ली पुलिस के साथ थे तैनात

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सात जवानों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। ये सभी जवान दिल्‍ली पुलिस के साथ तैनात किए गए थे। इसके अलावा बीएसएफ अस्‍पताल आरके पुरम में भी 5 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अन्‍य तीन मरीजों और त्रिपुरा में बीएसएफ के दो जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह बीएसएफ के कुल 17 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

BSF पर कोरोना का कहर, 17 जवान पॉजिटिव, 7 दिल्‍ली पुलिस के साथ थे तैनात

जिन 7 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे बीएसएफ की 126 बटालियन और 178 बटालियन से थे और जामा मस्जिद एवं चांदनी महल एरिया में तैनात किए गए थे। उन सभी को नोएडा के अस्‍पताल में भेजा गया है। वहीं बीएसएफ अस्पताल आरके पुरम वार्ड में पांच और बीएसएफ कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यहां पर एक किडनी रोगी है जो डायलिसिस के लिए आया था। बाहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उसको 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंसर से पीड़ित दो अन्य बीएसएफ कर्मी, जो बीएसएफ अस्पताल के वार्ड से कैंसर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जाते हैं, 30 अप्रैल को वे पॉजिटिव पाए गए। दोनों कैंसर रोगियों को अब जय प्रकाश नारायण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उपरोक्त रोगियों के साथ बीएसएफ अस्पताल के वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों, उनके परिचारकों, नर्सिंग स्टाफ को चौकस और परीक्षण किया गया है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों आंकड़ा बढ़कर 37,776 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,223 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 37,776 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 2,411 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+