हिमाचल प्रदेश: गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रविवार को एक निजी मिनी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। संग्रह क्षेत्र में हरिपुरधर के पास हुए इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए, यह जगह राज्य के दूर-दराज के इलाकों में से एक है। यहां से जिला मुख्यालय नहान तकरीबन 95 किलोमीटर की दूरी पर है।

हादसे के शिकार ज्यादातर लोग स्थानीय थे। अधिकारियों ने कहा कि कुछ यात्रियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है इसलिए हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications