जयललिता का निधन: तमिलनाडु में 7 दिनों का राजकीय शोक, 3 दिनों तक स्‍कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु में 7 दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया गया है। स्‍कूल, कॉलेज 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गये हैं।

चेन्‍नई। लंबी बीमारी के बाद तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता का सोमवार की रात निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। हर जगह मामत का माहौल हैं और उनके शुभचिंतक गहरे सदम में हैं। जयललिता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धजलि दी। वहीं तमिलनाडु में 7 दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया गया है। स्‍कूल, कॉलेज 3 दिनों के लिए बंद कर दिए गये हैं।


जयललिता के निधन के बाद उनके शव को अस्पताल से उनके घर पोएस गार्डन ले जाया जाएगा। इसके लिए अस्पताल से उनके घर तक विशेष कॉरीडोर बनाया गया है। अस्पताल से लेकर उनके घर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्डिएक अरेस्ट के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम ECMO पर रखा गया था। दिल्ली के एम्स से भी सीनियर डॉक्टर्स का एक पैनल तमिलनाडु पहुंचा था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+