मोदी सरकार का दीवाली तोहफा, 7.51 लाख यूनिवर्सिटी शिक्षकों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का फायदा
Recommended Video

नई दिल्ली। दीवाली से पह ले ही केंद्र की एनडीए सरकार ने देशभर के 7.51 लाख यूनिवर्सिटी शिक्षकों को तोहफा दे दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद मोदी सरकार ने देशभर के यूनिवर्सिटी शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला किया है। इसका फायदा देशभर के करीब 7 लाख 51 हजार यूनिवर्सिटी शिक्षकों को होगा। सरकार ने बैठक में फैसला किया कि केंद्र और केंद्र की मदद से चलने वाले राज्य यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को अब 7वें वेतन आयोग का फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सरकारी सहायता पाने वाले विश्वविद्यालयों के 7.51 लाख शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के इस फैसला का फायदा 213 संस्थानों, 329 राज्य और 12,912 कॉलेजों को फायदा होगा। सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षकों को 1 जनवरी 2016 से 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।
इस फैसला का लाभ आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईआईटी जैसे 119 संस्थानों को भी होगा। बैठक में स्किल इंडिया मिशन को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाओं को शुरू करने कै फैसला किया गया। सरकार ने स्किल इंडिया मिशन के तहबत संकल्प और स्ट्राइव योजनाओं को शुरू करने कै फैसला किया। वहीं कैबिनेट में SEBI और FSC, जिब्राल्टर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया गया। कैबिनेट बैठक में युवाओं के प्रशिक्षण को लेकर भी फैसला किया गया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले 3 सालों में देश के 1 लाख युवाओं को जापान में प्रशिक्षण दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications