IMA के ताजा आंकड़ों में हुआ खुलासा, कोरोना की दूसरी लहर में देश के अंदर 646 डॉक्टरों ने गंवाई जान

नई दिल्ली, जून 5। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश के अंदर 646 डॉक्टरों की जान चली गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के ताजा आंकड़ों में ये बात सामने आई है। IMA के आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से सबसे अधिक 109 डॉक्टरों की मौत हो गई है। दिल्ली के अलावा बिहार में 97, उत्तर प्रदेश में 79 और राजस्थान में 43 डॉक्टरों की मौत हो गई है।

Doctors

बाकी राज्यों की स्थिति

आपको बता दें कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक प्रभावित होने वाले राज्य महाराष्ट्र में संक्रमण की वजह से 23 डॉक्टरों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 9 डॉक्टरों की मौत हुई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 35, असम में 8, छत्तीसगढ़ में 5, गुजरात में 37, गोवा में 2, हरियाणा में 3, जम्मू-कश्मीर 3, झारखंड में 39, कर्नाटक में 9, केरल में 5, मध्य प्रदेश में 16, और महाराष्ट्र में 23 डॉक्टरों की जान चली गई है।

कोरोना की पहली लहर में गई थी 748 डॉक्टरों की जान

आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना की पहली लहर में यानि कि पिछले साल देश के अंदर कोरोना की वजह से 748 डॉक्टरों की जान चली गई थी। आईएमए ने हाल ही में अल्प अवधि के आंकड़े भी जारी किए थे, जिसमें 624 डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा सामने आया था।

देश में डेढ़ लाख से नीचे पहुंचे कोरोना के नए मामले

आपको बता दें कि देश में अब कोरोना का पीक धीरे-धीरे कम हो रहा है। मई के महीने में 4 लाख तक एक दिन में कोरोना के मरीज सामने आए थे, लेकिन अब ये आंकड़ा डेढ़ लाख से नीचे चल गया है। अभी कोरोना का कहर दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अधिक देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 20 हजार कोरोना के मरीज सामने आए हैं। ये शुक्रवार के मुकाबले 11 हजार की गिरावट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+