उर्वशी रौतेला ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहनी बोल्ड ड्रेस तो लोगों ने दी ढंग की ड्रेस पहनने की सलाह
नई दिल्लीः एक तरफ जहां 63 वें जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में पहुंचे सितारों की चर्चा हो रही थी तो वहीं दूसरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की ड्रेस चर्चा का विषय बन गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी, समाहोर में उर्वशी Deep HALTER Cowl NECK गाउन पहनकर पहुंची थी, जिसमें उनकी बॉडी रिवील हो रही थी, इसी पर लोगों ने उन्हें ढ़ंग की ड्रेस पहनने की सलाह दे डाली। बता दें, इस समाहोर के बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे थे।

उर्वशी ने शेयर की फोटो
उर्वशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'फिल्म फेयर अवॉर्ड में। लेडी इन ब्लैक। इस फोटो पर लोगों ने उन्हें उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

63 वें जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची थी उर्वशी
एक दूसरी तस्वीर में वो 63 वें जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह के रेड कॉरपेट पर दिख रही हैं। इस ड्रेस में वो बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कुछ लोगों को उनकी ये फोटो ज्यादा पसंद नहीं आई।

कई यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स
कई यूजर्स ने उनकी फोटो पर काफी भद्दे कमेंट किए हैं। वहीं कई लोगों ने उनकी ड्रेस की तारीफ भी की है।

उर्वशी ने नहीं दिया कोई जवाब
हालांकि उर्वशी ने किसी भी यूजर्स की कमेंट्स का कोई जवाब नहीं दिया। कई यूजर्स लगातार उनके बारे में तरह-तरह की बातें करते रहे।
उर्वशी ने शेयर किया वीडियो
उर्वशी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 4.5 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में उर्वशी को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं उर्वशी
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड़ करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications