बुखार का इंजेक्‍शन लगवाने के बाद 6 साल के बच्‍चे की हुई मौत, पुलिस ने झोलाछाप महिला डॉक्‍टर को किया अरेस्‍ट

बुखार का इंजेक्‍शन लगवाने के बाद 6 साल के बच्‍चे की हुई मौत, पुलिस ने झोलाछाप महिला डॉक्‍टर को किया अरेस्‍ट

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक 6 साल के बच्‍चे को बुखार था और बुखार कम करने के लिए इंजेक्‍शन लगाया गया लेकिन वो इंजेक्‍शन उसकी मौत की वजह बन गया। ये दिल दहला देने वाला मामला तमिलनाडु के विरुधुनगर का है। जहां पर बच्‍चे को इंजेक्‍शन लगाने वाले झोलाछाप डॉक्‍टर को अरेस्‍ट भी कर लिया गया है।

tamilnadu

विरुधुनगर जिले के एक क्लिनिक में बुखार का इंजेक्शन लगने से छह वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इस घटना के सिलसिले में एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

4 नवंबर को 6 साल का बच्‍चा जिसका नाम कवि देवनाथन बीमार पड़ गया और उसके पिता महेश्वरन उसे अपने क्षेत्र के डॉक्टर कैथरीन द्वारा चलाए जा रहे एक क्लिनिक में इलाज के लिए ले गया। बच्‍चे का तेज बुखार कम करने के लिए डॉक्टर ने महेश्वरन के अनुरोध पर उसे पैरासिटामोल इंजेक्शन दिया। लेकिनघर लौटते समय बालक बेहोश हो गया और लड़के के पैर में सूजन आने लगी और उसे बहुत दर्द हो रहा था।

इसके बाद महेश्वरन और उनके परिवार वाले उन्हें राजपालयम सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महेश्वरन की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बच्‍चे को गलत इंजेक्शन से घाव हुआ जो सेप्टिक हो गया था, जिससे लड़के की मौत हो गई। मामले की जांच करने जब पुलिस क्षेत्र के कैथरीन की क्लिनिक पर पहुंची तब खुलासा हुआ कि वो योग्य चिकित्सक नहीं थी। टीम ने उसके क्लिनिक से दवाओं और इंजेक्शन के कई स्टॉक भी बरामद किए।

पुलिस को शुरूआती जांच से पता चला कि कैथरीन ने जिस क्षेत्र में इंजेक्शन लगाया था वह सेप्टिक हो गया था जिससे बच्‍चे को समस्‍याएं हो रही थीं। इस सबूत के आधार पर कैथरीन को गिरफ्तार किया गया था पुलिस ने बताया आगे की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+