Pics: वो 6 नेता जिन्होंने करप्शन कर खाई जेल की हवा
नयी दिल्ली। नयी दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बुरे दिन शुरू हो गए है। 18 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता को 4 साल की सज़ा सुनाई गई है। सजा के साथ-साथ उन पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। आपको बता दें कि जयललिता अकेली नहीं है जो उन भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में शामिल है जो करप्शन कर जेल गए हो। इस लिस्ट में 6 बड़े नेताओं के नाम शामिल है। देखिए लिस्ट

जाएंगी जेल
बंगलौर की एक विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को दोषी क़रार देकर उन्हें 4 साल की सजा सुनाई है। 18 साल पुराने इस मामले में जयललिता पर 100 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है।

चारा खाकर गए जेल
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव को 3 अक्टूबर 2013 को रांची की अदालत ने 5 साल की सजा और 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उन्हें बहुचर्चित चारे घोटाले के तहत दोषी करार दिया गया।

MBBS सीट आवंटन मामले में जेल
कांग्रेस सांसद रशीद मसूद को सीबीआई की विशेष अदालत ने एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में चार साल जेल की सज़ा सुनाई।

शिक्षक भर्ती घाटाले में गए जेल
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाले का दोषी करार दिया गया। दिल्ली की एक अदालत ने जनवरी 2013 में उन्हें दोषी करार देकर उन्हें 10 साल की सजा सुनाई।

टेलीकॉम घोटाले में दोषी
पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम को 2011 में हरियाणा टेलीकॉम लिमिटेड कंपनी को 30 करोड़ रुपये के अवैध ठेके देने के आरोप में 5 साल की सजा सुनी गई।

चारा घोटाले में गए जेल
बिहार के आख़िरी कांग्रेसी मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को 3 अक्टूबर को चारा घोटाले के सिलसिले में जेल जाना पड़ा। उन्हें रांची की विशेष अदालत से सजा सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications