China Respiratory Disease: चीन में फैला Respiratory Infections, भारत के 6 राज्य अलर्ट मोड पर

China Respiratory Disease: चीन में बच्चों में बढ़ रही श्वास की बीमारी को देखते हुए भारत के 6 राज्य अलर्ट मोड पर हैं। विदेश में बढ़ रही बीमारी को देखते हुए केंद्र ने तैयारी की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और तमिलनाडु ने कथित तौर पर अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से श्वसन संबंधी समस्याओं की शिकायत करने वाले रोगियों से निपटने के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

China Respiratory Disease

कर्नाटक में सभी निवासियों से सीजनल फ्लू को लेकर जागरूक रहने की अपील की गई है। इसके अलावा लोगों को मौसमी फ्लू के लक्षणों के साथ-साथ इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में भी बताया गया है।

नागरिकों को खांसते या छींकते वक्त मुंह और नाक ढकने, बार-बार हाथ धोने, चेहरे को छूने से बचने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि स्थिति "वर्तमान में चिंताजनक नहीं है" लेकिन चिकित्सा कर्मचारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखना चाहिए और संक्रामक रोगों को फैलने से रोकना चाहिए। साथ ही राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बाल चिकित्सा इकाइयों (pediatric units) और मेडिसिन डिपार्टमेंट में पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।

दूसरी ओर, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि चीन की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर कोविड-19 महामारी के दौरान बनाए गए स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। सरकार ने अधिकारियों से अपनी तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है।

उत्तराखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों को श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के तीन जिले -चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़, चीन के साथ सीमा साझा करते हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सार्वजनिक या निजी अस्पतालों में किसी भी "असामान्य श्वसन बीमारी के समूह" की सूचना तुरंत दी जानी चाहिए।

तमिलनाडु में भी श्वास संबंधित बीमारियों को लेकर तैयारियां पुख्ता करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यहां भी सरकारी और निजी अस्पतालों में श्वास संबंधित बीमारियां पाए जाने पर तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर बच्चों में निमोनिया जी शिकायत को लेकर नजर रखने के लिए कहा है। हालांकि अभी तक बच्चों में ऐसी कोई शिकायत देखने को नहीं मिली है। केंद्र ने 24 नवंबर को कहा था कि भारत, चीन में मौजूदा इन्फ्लूएंजा की स्थिति से उत्पन्न होने वाली किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए तैयार है।

यह पढ़े: China Pneumonia: चीन में फैली नई महामारी से फिर डरी दुनिया, पढ़ें इस बीमारी से जुड़े सवालों के जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+