सावधान! जेल से फरार हुए सिमी के 6 खूंखार आतंकवादी

Police
खंडवा। मध्य प्रदेश जेल प्रशासन के लिए शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खंडवा जेल में कैद सिमी के 6 खूंखार आतंकवादी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मुवमेंट आफ इंडिया यानी सिमी के 6 आतंकी जेल कर्मचारियों को चाकू मारकर फरार हो गए। हलांकि भागने वाले सात अपराधियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन 6 आतंकी भागने में कामयाब सफल रहे।

जेल से भागने में कामयाब होने वाले इन आंतकवादियों में मुंबई का खुंखार आंतकवादी अबु फैजल भी शामिल है। मंगलवार सुबह सातों आतंकियों ने मिलकर जेल कर्मचारियों को चाकू मारकर, जेल की 14 फुट ऊंची दीवार फांदकर जेल से बाहर निकल गए। इन लोगों ने जेल से फरार होने के बाद रास्ते में गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों से दो रायफल और एक मोटर साईकिल भी छीन ली और उसपर सवार होकर वहां से भाग गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है।

आतंकवादियों के जेल से फरार होने के बाद से मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राज्‍य के गृहमंत्री ने बताया है कि सिमी के आतंकवादियों के साथ भाग रहे एक और कैदी को पकड़ लिया गया है। हलांकि वो एक स्थानीय अपराधी है, जो चोरी के मामले में जेल में बंद था। जेल की दीवार तोड़कर आतंकवादियों के भागने की घटना ने जेल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। वहीं सरकार ने पुलिस को जल्द से जल्द सभी फरार आतंकियों को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। मामले की जांच बिठा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+