मुंबई: विले-पार्ले में निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, 6 की मौत, 15 घायल
mumbai, dead, fire, मुंबई, आग, मौत
मुंबई। एक बड़ी खबर मायानगरी से है, यहां के विले पार्ले की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लगने के चलते एक बच्चे समेत पांच मजदूरों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 15 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें पास के आर एन कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एलपीजी सिलिंडर के लीक होने के कारण विस्फोट हुआ
कहा जा रहा है कि एलपीजी सिलिंडर के लीक होने के कारण विस्फोट हुआ जिसके चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल लोग आग में बुरी तरह से झुलसे हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है। हादसे वाली जगह से एलपीजी सिलिंडर और गैस चूल्हे के क्षतिग्रस्त टुकड़े बरामद हुए हैं। बिल्डिंग में आग देख इसकी सूचना स्थानिय लोगों ने पुलिस को दी।
मृतकों के शरीर बुरी तरह आग में झुलस गए
ड़ॉक्टरों के मुताबिक मृतकों के शरीर बुरी तरह आग में झुलस गए हैं, जिसके चलते मरने वालों की उम्र का अंदाजा लगाना अभी आसान नहीं है और इसी वजह से मृतकों की पहचान करना भी मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications