5G scam alert: ये हैं वे 4 तरीके जिनसे आपके फोन में एक्टिव हो सकती है 5जी सर्विस, धोखे से भी ना करें ये गलती
5G scam alert:भारत में 5जी सेवाएं रोलआउट हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को 5G नेटवर्क लॉन्च किया। एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों ने चुनिंदा भारतीय शहरों में 5G सेवा को रोलआउट किया है। 2024 तक पूरे देश में 5 जी सुविधाएं उपलब्ध होने की संभावना है। लेकिन 5जी ऐलान के साथ ही कई तरह के स्कैम शुरू हो गए हैं। लोगों को 5जी सेवाओं के नाम पर ठगा जा रहा है। कई राज्यों की पुलिस ने 5जी फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है और स्मार्टफोन यूजर्स को 5जी से जुड़े फ्रॉड के बारे में चेतावनी दी है। इसलिए आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि, आप अपने फोन पर 5G सेवाएं शुरू कर सकते हैं और कैसे प्राप्त नहीं कर सकते हैं। जो आपको 5जी के नाम पर चल रहे स्कैम से बचाएगा।

SMS, व्हाट्सएप या ईमेल पर मिले लिंक के माध्यम से 5जी एक्टिव हो सकता हैं?
स्कैमर्स एसएमएस, व्हाट्सएप और ईमेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से लोगों के फोन पर 5 जी सर्विस अपडेट करने का दावा कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद एयरटेल और रिलायंस जियो अपने यूजर्स को अलर्ट भेज रहे हैं। उनसे किसी भी टेक्स्ट मैसेज (एसएमएस) या ईमेल पर क्लिक नहीं करने के लिए कह रहे हैं। जिसमें सिम कार्ड को 4 जी से 5 जी में अपग्रेड करने के लिए कहा गया हो। ये लिंक मैलवेयर हैं और ये आपके बैंक डीटेल समेत आपका डेटा चुरा सकते हैं।

कोई भी आपके फ़ोन में 5G को सर्विस को रिमोट से एक्टिव नहीं कर सकता
कोई भी आपके फोन पर 5G सर्विस के रिमोट से इनेबल नहीं कर सकता है। ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल डीटेल और ओटीपी साझा न करें जो आपके फ़ोन पर 5G को रिमोट यानी कही दूसरी जगह पर बैठकर एक्टिव करने का दावा कर रहे हो । 5G सेवाओं के लिए केवल अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के आधिकारिक ऐप पर भरोसा करें, जो कि एयरटेल और रिलायंस जियो हैं। ऐसा कोई ऐप डाउनलोड न करें जो आपके फोन में 5जी इनेबल करने का वादा करता हो।

ऐसे शहर जहां एयरटेल और जियो ने अभी तक 5जी सर्विस शुरू नहीं है
आपको ऐसे शहर में 5जी सर्विस नहीं मिल सकती जहां 5जी सेवाएं अभी तक शुरू नहीं की गई हैं। अपने शहर में 5G लॉन्च होने की प्रतीक्षा करें। एयरटेल ने आठ शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में 5जी की शुरुआत की है जबकि जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में बीटा टेस्ट शुरू किया है। जियो ने दिसंबर 2023 तक और भारती एयरटेल ने मार्च 2024 तक पूरे देश में 5 जी सर्विस शुरू करने का वादा किया है।

4जी फोन पर 5G नहीं चल सकता है
5 जी सर्विस का आनंद लेने से लिए सबसे जरूरी है कि, आपका फोन 5जी सर्विस सपोर्ट करता हो। कोई भी आपके 4G फोन को 5G फोन में अपग्रेड नहीं कर सकता है। 4जी फोन को 5जी एनेवल बनाने की पेशकश करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें। याद रखें कोई सॉफ्टवेयर अपडेट या ऐप 4G फोन को 5G फोन में अपग्रेड नहीं करता है।

ओटीए अपडेट के माध्यम से एक्टिव कर सकते हैं 5 जी सर्विस
आप अपनी स्मार्टफोन कंपनी या टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर द्वारा जारी किए गए ओवर-द-एयर अपडेट के माध्यम से 5G प्राप्त कर सकते हैं। कुछ मोबाइल फोनों में 5G इनेबल करने के लिए सेटिंग सेक्शन में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। वहीं आईफोन निर्माता एप्पल ने कहा है कि दिसंबर में आईफोन यूजर्स एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अपने फोन में 5G को इनेबल कर पाएगा। सैमसंग और गूगल भी ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं। शाओमी का भी कहना है कि, उसने शाओमी 12 Pro 5G और Mi 11X Pro जैसे चुनिंदा फोन मॉडल के लिए FOTA (फर्मवेयर ओवर-द-एयर) अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।

मौजूदा 4G सिम कार्ड पर चला सकते हैं 5 जी
स्मार्टफोन यूजर्स को 5G चलाने के लिए नए सिम की जरूरत नहीं है। Airtel और Reliance Jio का कहना है कि उनके 4G सिम 5G सर्विस देने में इनेबल हैं। इसलिए लोग उन स्कैमर्स के झांसे में न आएं। जो आपके 4G सिम को 5G में अपग्रेड करने की पेशकश करते हैं। ऐसे किसी अपग्रेड की कोई आवश्यकता नहीं है।

टेलीकॉम ऑपरेटर के पुश नॉटिफिकेशन से इनेबल कर सकते हैं 5 जी सर्विस
आप अपने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर द्वारा भेजे गए पुश नोटिफिकेशन के जरिए अपने फोन पर 5G सर्विस चालू कर सकते हैं और पा सकते हैं। लेकिन याद रखें यह पुश नोटिफिकेशन टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सऐप मैसेज या ईमेल के जरिए कभी नहीं आएगा। यह आपके फोन पर उनके आधिकारिक ऐप के माध्यम से भेजा जाएगा और यूजर्स को अपने फोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने के लिए कह सकता है। लेकिन इसके लिए आपसे कोई ओटीपी या फिर पर्सनल डीटेल नहीं मांगी जाएगी।

4जी प्लान्स पर ही मिलेंगी 5जी की सर्विस
स्मार्टफोन यूजर्स को अभी 5G सर्विस इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं है। Airtel और Reliance Jio ने कहा है कि 5G सेवाए यूजर्स के मौजूदा प्लान की कीमत पर ही दी जाएंगी। कंपनियों ने कहा है कि ग्राहक को केवल अपने मौजूदा 4G प्लान के लिए भुगतान करना होगा और ट्रायल के दौरान 5G डेटा के लिए अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications