5जी मामला: फिर से दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं जूही चावला, 20 लाख जुर्माने वाले आदेश को दी चुनौती

नई दिल्ली, 22 दिसंबर: कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस जूही चावला ने 5जी को लेकर एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की थी। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया, साथ ही उन पर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया। उस दौरान हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को पब्लिसिटी स्टंट बताया था। वो फैसला हाईकोर्ट की सिंगल बेंच का था, जिस वजह से जूही ने फिर से उसे हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी है। गुरुवार यानी 23 दिसंबर को हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा।

Juhi

दरअसल जूही चावला लंबे वक्त से 5जी के ट्रायल और उससे होने वाले नुकसान पर चिंता जाहिर कर रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने वीरेश मलिक और टीना वचानी के साथ जून में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर 5जी का प्रोजेक्ट पूरा होता है, तो पृथ्वी पर कोई जानवर, पक्षी, इंसान, पौधा इसके निगेटिव प्रभाव से नहीं बच पाएगा। उन्होंने पूछा था कि क्या इस नई टेक्‍नोलॉजी पर पर्याप्त रिसर्च की गई है? उनके मुताबिक वो उन्नत किस्म की तकनीकी को लागू किए जाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वायर फ्री गैजेट्स और नेटवर्क सेल टॉवर्स से संबंधित रिसर्च से पता चलता है कि इस तरह की तकनीकी से भारी रेडिएशन होता है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

उस दौरान हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए जूही पर 20 लाख का जुर्माना लगाया। हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस को फटकार लगाते हुए कहा था कि लोगों का ध्यान पाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। साथ ही जब ऑनलाइन सुनवाई हो रही थी, तो जूही ने उसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वजह से तीन बार उसमें व्यवधान उत्पन्न हुआ। इसके अलावा एक अनजान शख्स सुनवाई के दौरान गाना गा रहा था, जिसकी पहचान करने के निर्देश खंडपीड ने दिल्ली पुलिस को दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+