कोरोना की दूसरी लहर में 594 डॉक्टरों की मौत, सबसे अधिक दिल्ली, यूपी और बिहार में गई जान
नई दिल्ली, 02 जून। कोरोना महामारी ने पिछले एक साल में देश के स्वास्थ्य सिस्टम की कमर तोड़कर रख दी है। इस महामारी के चलते अभी तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ो लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मुश्किल के इस दौर में भी फ्रंटलाइन वर्कर्स, डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में जुटे हैं। देश में जिस तरह से कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने दस्तक दी उसमे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। दूसरी लहर में जान गंवाने वालों में देश के 594 डॉक्टर भी शामिल हैं। इंडियन मेडिकल असोसिएशन की ओर से अलग-अलग प्रदेश में कोरोना से मरने वाले डॉक्टरों की संख्या की लिस्ट जारी की गई है।
Recommended Video

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत दिल्ली में हुई है। अकेले दिल्ली में 107 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बिहार में 96 डॉक्टरों की मौत हो गई है। वहीं यूपी की बात करें तो उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में 67 डॉक्टरों की मौत हो गई है। राजस्थान में 43 डॉक्टरों, झारखंड में 39, गुजरात में 31, तेलंगाना में 32, पश्चिम बंगाल में 25, तमिलनाडु में 21, ओडिशा में 22, महाराष्ट्र में 17, मध्य प्रदेश में 16 डॉक्टरों की मौत हो गई है। बता दें कि जिस तरह से योग गुरू बाबा रामदेव ने डॉक्टरों को लेकर विवादित बयान दिया था, उसके बाद से लगातार आईएमए आंकड़ों के साथ पलटवार कर रहा है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में एलोपैथिक डॉक्टरों ने बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने भी रामदेव के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टर ने हाथ में तख्ती दिखाई, जिसपर लिखा था रामदेव पैथी हटाओ देश बचाओ। डॉक्टरों का आरोप है कि रामदेव ने वैक्सीनेशन के खिलाफ झूठ और भ्रम फैलाया है। दरअसल रामदेव ने कहा था कि जो डॉक्टर कोरोना की दो डोज ले चुके हैं उनकी भी मौत हो रही है, जो डॉक्टर खुद की जान नहीं बचा पा रहे हैं वो दूसरों की जान क्या बचाएंगे। हालांकि अपने बयान को रामदेव ने वापस ले लिया था, लेकिन बावजूद इसके डॉक्टरों और रामदेव के बीच टकराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications