Thalapathy Vijay की बेवफाई पर गुस्से से लाल हुईं पत्नी संगीता सोरनालिंगम, कोर्ट में खोले एक्टर के ये 5 राज

Thalapathy Vijay Divorce: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इस समय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी पार्टी TVK की जीत से काफी खुश हैं और जश्न के माहौल में बिजी चल रहे हैं। हालांकि वह अपनी फिल्मों और राजनीति के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं।

थलपति विजय-संगीता सोरनालिंगम के बीच चल रहा विवाद
हाल ही में साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ थलपति विजय की बढ़ती नजदीकियों की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसी बीच अब उनकी एक्स वाइफ संगीता सोरनालिंगम (Sangeeta Sornalingam) से जुड़ी खबरों ने एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया है।

Thalapathy Vijay Divorce

संगीता सोरनालिंगम ने पति से मांगा तलाक

कभी एक फैन के तौर पर थलपति विजय की जिंदगी में एंट्री करने वाली संगीता सोरनालिंगम के साथ एक्टर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। हालांकि वक्त के साथ ये रिश्ता ऐसे मोड़ पर पहुंच गया, जहां अब तलाक की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।

तलाक की अर्जी में संगीता सोरनालिंगम ने मांगी कानूनी सुरक्षा

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोरनालिंगम ने अदालत में याचिका दाखिल कर अपने वैवाहिक घर में रहने का अधिकार मांगा है। बताया जा रहा है कि उन्हें डर था कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया के दौरान कहीं उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े।

-याचिका में संगीता ने ये भी कहा है कि फिलहाल भारत में उनका कोई अलग स्थायी निवास नहीं है। इसी वजह से उन्होंने अदालत से अंतरिम राहत देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उचित परमानेंट एलिमनी की भी अपील की है।

थलपति विजय पर लगाए बेवफाई के गंभीर आरोप और खोले ये 5 राज-

1. थलपति विजय पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

-संगीता सोरनालिंगम की याचिका में सबसे ज्यादा चर्चा उन आरोपों की हो रही है, जिनमें उन्होंने थलपति विजय पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। दावा किया गया कि उन्हें साल 2021 में अपने पति के कथित रिश्ते के बारे में जानकारी मिली थी। संगीता के अनुसार गलत संबंध (Adulterous Relationship) में लिप्त थे।

-याचिका के अनुसार संगीता सोरनालिंगम ने थलपति विजय से इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी और एक्टर ने ऐसा करने का भरोसा भी दिया था। हालांकि उनके मुताबिक हालात में कोई बदलाव नहीं आया और ये रिश्ता लगातार जारी रहा।

2. सोशल मीडिया पोस्ट्स से बढ़ा विवाद

-संगीता सोरनालिंगम ने कोर्ट में ये कहा कि थलपति विजय कथित तौर पर उस एक्ट्रेस के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं में शामिल होते रहे। वहीं सोशल मीडिया पर सामने आने वाली तस्वीरों और पोस्ट्स ने विवाद को और हवा दी है।

-संगीता का कहना है कि इन पोस्ट्स की वजह से उन्हें और उनके बच्चों को कई बार अपमान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। संगीता ने आरोप लगाया कि थलपति विजय ने कभी भी इन खबरों या तस्वीरों का सार्वजनिक तौर पर खंडन नहीं किया।

3. 'शादी सिर्फ कागजों पर बची है'

कोर्ट की याचिका में संगीता सोरनालिंगम ने दावा किया है कि पिछले कुछ वर्षों में रिश्ते इतने खराब हो चुके हैं कि अब शादी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि लगातार विवादों और कथित व्यवहार की वजह से उन्हें मानसिक पीड़ा, अपमान और भावनात्मक तनाव झेलना पड़ा।

4. 'मुझ पर फाइनैंशियल प्रतिबंध लगाया है'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोरनालिंगम ने ये भी आरोप लगाया कि उनकी कुछ सुविधाएं वापस ले ली गईं और उन पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए गए। यहां तक कि उनके खुलकर आने-जाने पर भी रोक और फाइनैंशियल प्रतिबंध लगाए हैं।

5. 'मुझे और मेरे बच्चों को मानसिक तकलीफ दी'

-संगीता सोरनालिंगम ने कहा कि साल 2024 में थलपति विजय के लगातार व्यभिचारी आचरण (Adulterous Conduct- किसी विवाहित व्यक्ति का अपने जीवनसाथी के अलावा किसी और के साथ स्वेच्छा से बनाए संबंध) और बार-बार सोशल मीडिया पर विवादों ने उन्हें गंभीर मानसिक तकलीफ दी है।

-संगीता ने कोर्ट को साफ-साफ बताया कि उनकी शादी अब वास्तव में टूट चुकी है और केवल कागजों पर ही कायम है। संगीता की ओर से कहा गया है कि इस रिश्ते को पुनर्जीवित करना असंभव है और इससे उन्हें मानसिक पीड़ा, अपमान, तिरस्कार और कष्ट के अलावा कुछ नहीं मिलता।

फैन से पत्नी बनने तक की दिलचस्प कहानी

-संगीता सोरनालिंगम श्रीलंका के एक तमिल बिजनेसमैन की बेटी हैं और लंबे समय तक लंदन में रही थीं। वह थलपति की बहुत बड़ी फैन थीं। बताया जाता है कि थलपति विजय से मिलने के लिए वह चेन्नई पहुंचीं और उनकी एक फिल्म के सेट पर जाकर उन्होंने एक्टर से मुलाकात की।

-यहीं से थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। आखिरकार 25 अगस्त 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उस दौर में एक फैन और सुपरस्टार की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

तृषा कृष्णन संग नाम जुड़ने से तेज हुई चर्चाएं

हाल के महीनों में तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और थलपति विजय को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि इन खबरों पर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+