राहत भरी खबर: देश के 23 राज्यों के 59 जिले कोरोना से हुए मुक्त, 14 दिनों से कोई नया केस नहीं

राहत भरी खबर: देश के 23 राज्यों के 59 जिले कोरोना से हुए मुक्त, 14 दिनों से कोई नया केस नहीं

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बारत में पिछले 24 घंटे में 1553 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना के संक्रमण से 36 लोगों की मौत भी हुई है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17265 हो गई है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहत भरी खबर दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़े अपटेड साझा करने के दौरान बताया कि देश में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 59 जिले अब कोरोना से मुक्त हो गए हैं। इन दिनों में पिछले 14 दिनों में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया है।

Recommended Video

    Coronavirus के Patients की संख्या 17 हजार के पार पहुंची, 24 Hours में 1553 New Case | वनइंडिया हिंदी
    luv-agrawal

    इसके अलावा पुदुचेरी में माहे जिला, कर्नाटक में कोडागु और उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले में पिछले 28 दिनों में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। सरकार के लिए ये राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने केरल सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान दी गई छूट को लेकर कहा कि यह आपदा अधिनियम 2005 के तहत जारी नियमों का उल्लंघन है। राज्य सरकार से अपील की गई है कि वे उन गतिविधियों की इजाजत न दें जिनकी मंजूरी गृह मंत्रालय नहीं दी गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि गोवा भी अब कोरोना फ्री हो चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल के बाद से 18 राज्यों में कोरोना वायरस के डबलिंग रेट बढ़े हैं। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि जहां पहले 3.2 दिनों में कोरोना वायरस के मरीज दोगुने हो रहे थे तो अब यह बढ़कर 7.5 हो गया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के डबलिंग रेट में सुधार हुआ है। उन्होंने साफ किया कि कोरोना संक्रमण की बीमारी की अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। इसकी एक ही वैक्सीन है सोशल डिस्टेंसिंग। जिसे मानकर ही हम इससे बच सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+