सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप पर पाबंदी लगने के बाद सोशल मीडिया पर दी ये मजेदार प्रतिक्रिया
सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप पर पाबंदी लगने के बाद सोशल मीडिया पर दे हे ये मजेदार प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 59 चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। जिन Prime मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाई गई है उसमे टिकटॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल है। बता दें कि पिछले कुछ समय से चीनी ऐप के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन सरकार की ओर से पहली बार चीनी कंपनियों के ऐप के खिलाफ आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन एप को जमकर प्रयोग करने वाले जहां थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं वहीं अधिकांश भारतीय इस पर पाबंदी लगाए जाने पर तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। जानिए टिकटॉक जैसे ऐप हीरो बने कलाकार और सामान्य लोग इन पर प्रतिबंध लगने पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की?

टिकटॉक कलाकारों ने कहा-प्रतिभा किसी ऐप की मोहताज नही होती
बता दें हाल ही में टिकटॉक ने झारखंड और बिहार समेत अन्य राज्यों के ग्रामीण तबके के कलाकारों की कला प्रतिभा देश के सामने आई। एक वीडियो शेयर कर कई कलाकार मोबाइल की दुनिया के रियल स्टार बन गए। इन्ही में एके झारखंड और बिहार से कई स्टार चमचमाते हुए आपकी मोबाइल स्क्रीन पर इस ऐप के जरिये झा गये थे। मीडिया में दिए गए साक्षात्कार में टिकटॉक स्टार अब इस ऐप के बंद होने के बाद झारखंड के धनबाद से डांसर सनातन और उनकी बहन सावित्री ने कहा, हम सरकार के फैसले के साथ है। झारखंड के टिकटॉक स्टार डांसर सनातन और उनकी बहन सावित्री ने ऐप बंद होने पर कहा, हम सरकार के फैसले के साथ हैं। हमारी कला को इस मंच से पहचान मिली है लेकिन हम अब दूसरे मंच पर जाने के लिए तैयार हैं। हमारे पास यूट्यूब और भारतीय ऐप के ऑप्शन हैं। प्रतिभा किसी ऐप का मोहताज नहीं होता भागलपुर निवासी आदर्श आनंद ने भी कहा, टिकटॉक ने बहुत कुछ दिया है लेकिन मैं सरकार के फैसले के साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि लेकिन टिकटॉक पर 38 लाख परिवार थे मैं सबको याद करूंगा। लेकिन इस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी मेरे साथ होंगे।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर मजेदार मैसेज भेज लोगों ने जताई खुशी
मालूम हो कि कई टिकटॉक के कलाकार बैन होने की खबर के बाद अपने टिकटॉक पर लाइव थे.। इस लाइव वीडियो में उन्होंने कहा, हम आपको आखिरी सलाम कहने आये हैं। लेकिन अब हम आपको अगले भारतीय प्लेटफार्म पर मिलेगे। वही टिकटॉक समेत कुल 59 ऐप बैन होने पर ट्वीटर, फेस बुक और अन्य सोशम मीडिया में लोगों ने मजे लेते हुए जमकर मीम्स भेजे। अधिकांश मैसेज में पीएम नरेन्द्र मोदी के फोटो के साथ फिल्मों के डॉयलॉक भी पोस्ट किए। एक यूजर ने पीएम मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा बैठे क्यों हो नाचो। ये यूजर ने लिखा अभी मजा आएगा न बिडू । वही एक यूजर ने लिखा दुकान जम रही थी और आपने बेरोजगार कर दिया। वही एक यूजर ने लिखा अब जाके आया मेरे दिल को करार। वही एक यूजर ने ये गलियां ये चौबारा यहां आना न दोबार यहां तो हम भए परदेशी कि तेरा यहां कोई नहीं...... गानेा शेयर करके टिकटॉक को अलविदा कहा। ऐसे ही न जाने कितने मजेदार मैसेस से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा हुआ है। जिसे पढ़कर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
इन ऐप को इसलिए बैन किया गया क्योंकि डेटा हैक किया जा रहा था
बता दें सरकार ने शेयर इट, एमआई वीडियो कॉल, वीगो विडियो, ब्यूट्री प्लस, लाइकी, वी मेट, यूसी न्यूज जैसे ऐप पर भी पाबंदी लगा दी है, जोकि लोगों में काफी लोकप्रिय थे। दरअसल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चाइनीज ऐप की एक लिस्ट तैयार की थी और सरकार से अपील की थी कि इन ऐप पर प्रतिबंध लगाया जाए और लोगों से कहा जाए कि वो तुरंत इन ऐप्स को अपने फोन से हटा दें। सुरक्षा एजेंसियों की दलील है कि इन ऐप के जरिए भारतीयों का डेटा हैक किया जा सकता है। जिसके बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications