छत्तीसगढ़ : पीएम मोदी के सभास्थल का पंडाल गिरा, 55 लोग घायल, दौरा रद्द
रायपुर| छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनसभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन उनकी सभा के ठीक एक दिन पहले सभास्थल पर एक हादसा हो गया।
शुक्रवार को आयी तेज बारिश और आंधी के कारण जनसभा स्थल का पंडाल गिर गया जिसमें 55 से ज्यादा लोग घायल हो गये, इन घायल लोगों में 42 पुलिसकर्मी हैं। जिसके कारण पीएम मोदी का रायपुर दौरा तो रद्द कर दिया गया है लेकिन हां मोदी आज दंतेवाड़ा जरूर जायेंगे।
हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम रमन सिंह सभास्थल पहुंचे, उन्होंने वहां का मुआयना करने के बाद मीडिया से कहा कि पंडाल को दोबारा बनाना कुछ घंटों में संभव नहीं है, पंडाल गिरने की जांच की जाएगी। घायलों को शहर के अलग-अलग हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया है। जिनमें से चार की हालत काफी गंभीर है।













Click it and Unblock the Notifications