नवाब मलिक ने अजित पवार से मांगा इस्तीफा, कहा- उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है, 53 विधायक हमारे साथ

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच एनसीपी नेता के प्रवक्ता नवाब मलिक ने सोमवार को दावा किया कि उनके पास 165 विधायकों का समर्थन है, जबकि, अजित पवार को छोड़कर 53 विधायक एनसीपी के साथ खड़े हैं, ऐसे में एनसीपी हर हाल में सरकार बनाएगी, अजीत पवार से गलती हुई है और इस बात पर उन्हें पछतावा भी होना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होंने बीजेपी के साथ जाकर अच्छा नहीं किया है।

नवाब मलिक ने अजित पवार से मांगा इस्तीफा

गौरतलब है कि जो विधायक कल तक भारतीय जनता पार्टी का साथ होने का दावा कर रहे थे और दिल्ली आ गए थे उनमें से दो विधायक अब मुंबई वापस आ गए हैं, NCP नेता दौलत दरौडा और अनिल पाटिल सोमवार सुबह ही मुंबई पहुंचे हैं।

अजित पवार गुट के लिए काफी बड़ा झटका

अजित पवार गुट के लिए काफी बड़ा झटका

इस तरह से दो और विधायकों का वापस एनसीपी के खेमे में वापस आ जाना अजित पवार गुट के लिए काफी बड़ा झटका है,आपको बता दें कि दौलत दरौडा और अनिल पाटिल हरियाणा के गुरुग्राम में रुके हुए थे।
फिलहाल जो शोर से महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा जारी है, ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर जा पहुंचा है जहां आज इस मामले में आज अहम सुनवाई होनी है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट का फैसला ये तय करेगा कि महाराष्ट्र की बीजेपी-एनसीपी सरकार का भविष्य क्या होगा। सुप्रीम कोर्ट में आज कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसके पहले, सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया था कि राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजीत पवार द्वारा इस्तेमाल किए गए समर्थन पत्रों को अदालत में पेश किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+