बिहार चुनाव: खत्‍म हुआ तीसरे चरण का मतदान, 53.32 फीसदी वोटिंग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का हाईवोल्‍टेज मतदान समाप्‍त हो गया। चुनाव आयोग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक कुल मतदान 53.32 प्रतिशत रहा है। त्‍योहारों के चलते एक लंबे अंतराल (द दूसरे चरण से 12 दिनों बाद) के बाद तीसरे चरण के मतदान के लिए लोग सुबह से ही पूरे जोश के साथ मतदान के लिए उमड़े थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का हाईवोल्‍टेज मतदान समाप्‍त हो गया।
सबसे अधिक वोटिंग बक्‍सर जिले में पड़े। जहां कुल 56.58 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा सबसे कम वोटिंग पटना में हुई। यहां 51.82 प्रतिशत वोट पड़े। उल्‍लेखनीय है कि तीसरे चरण में राजधानी पटना के अलावा सारण, वैशाली, नालंदा, भोजपुर और बक्सर जिले की 50 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। जानकारी के अनुसार 10 विधानसभा में शाम चार बजे तक वोट डाले गए जबकि बाकी 40 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

जिलेवार वोटिंग प्रतिशत

सारण- 52.50
वैशाली- 54.82
नालंदा- 54.11
पटना- 51.82
भोजपुर- 53.33
बक्सर- 56.58

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+