कोरोना: अकेले केरल में देश के 52% एक्टिव मामले, अब तक लगाई गई 88 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज

नई दिल्ली, 30 सितंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 23 हजार के लगभग मामले दर्ज किए गए। चिंताजनक बाद ये है कि पिछले सप्ताह दर्ज किए गए कुल मामलों में से 60 फीसदी मरीज अकेले केरल में दर्ज किए गए। जबकि 40 प्रतिशत कोरोना मामले महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से सामने आए। केरल में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि कोविड मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Infection के मामलों में लगातार कमी, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    52 Percent active coronavirus cases of the country in Kerala alone 88 crore vaccine doses applied

    राजेश भूषण ने बताया कि केरल में कुल 144000 सक्रिय मामले हैं, जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52 फीसदी है। अभी भी देश में प्रतिदिन 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। ये लगातार 13वां सप्ताह है जब साप्ताहिक पॉजिटिविटी 3 फीसदी से कम रही है। वहीं, देश में ऐसे 48 जिले है जहां पॉजिटिविटी 5 प्रतिशत से ज्यादा है, जिसमें से 18 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 5-10 प्रतिशत के बीच है। ऐसे 30 जिले हैं जहां पॉजिटिविटी 10 फीसदी से ज्यादा है।

    लगाई गई 88 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज
    स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने ब्रीफिंग में आगे बताया कि आज (गुरुवार) सुबह तक 88 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। 64 करोड़ से ज्यादा पहली डोज और 23.70 करोड़ दूसरी डोज़ हैं। 99% स्वास्थ्यकर्मियों को पहला डोज लग चुका है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में 100% लोगों को पहली डोज लग चुकी है। देश में 18 वर्ष से ज्यादा आयु की जनसंख्या में से 69 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। 25% लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना की जरूरतों के लिए स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में पूर्वनिर्मित संरचनाओं का विकास करेगी ओडिशा सरकार

    डेंगू के लिए भी वैक्सीन बनाने की तैयारी
    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, हम सभी से भीड़ से बचने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और फेस मास्क का उपयोग करने की अपील करते हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाएं। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा, गैर-जरूरी यात्रा से बचना और उत्सव मनाना समझदारी होगी। डेंगू का टीका एक महत्वपूर्ण एजेंडा है। कुछ डेंगू स्ट्रेन हैं जिन्हें भारत में कुछ कंपनियों को लाइसेंस दिया गया है। इनमें से कई कंपनियों ने विदेश में अपना पहला चरण परीक्षण किया है। हम और कठोर परीक्षण करने की योजना बना रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+