नोटबंदी की मार, रजाई लेकर बैंकों के बाहर सो रहे लोग

सुबह होते ही एटीएम पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई लोग रात में ही एटीम और बैंक के बाहर आकर सो रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग रजाई और कंबल साथ लेकर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद जहां सरकार दावे कर रही है कि लोगों तक नए नोट पहुंचाए जा रहे हैं, वहीं आम लोगों की मुश्किलें बयां करने के लिए ये तस्वीरें ही काफी हैं।

people sleeping outside the banks

अपने रोजमर्रा का खर्च चलाने की लिए पैसे निकालने और पुराने नोट बदलने की आस में एटीएम और बैंक के बाहर भीड़ का आलम यह है कि लोग रजाई और कंबल लेकर सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं।

सुबह होते ही एटीएम पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई लोग रात में ही एटीम और बैंक के बाहर आकर सो रहे हैं।

ठंड से बचने के लिए लोग रजाई और कंबल साथ लेकर आ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि सुबह बैंक और एटीएम पर लंबी लाइन लग जाती है, इसलिए वे रात में ही आकर यहां लेट जाते हैं, ताकि सुबह बैंक खुलने पर उनका नंबर कैश खत्म होने से पहले ही आ जाए।

बैंक के बाहर लाइन में लगे बबलू का कहना है, 'मोदी जी कह रहे हैं कि गरीब लोग चैन से सो रहे हैं और अमीर लोग नींद की गोलियां खा रहे हैं लेकिन जरा हम लोगों की हालत देखिए। अमीर लोग ही आराम से हैं और आसानी से अपना पैसा फेंक सकते हैं।'

एटीएम के बाहर रात से ही लाइन में लगे रकीक का कहना है, 'मैं कल भी यहां आया था लेकिन खाली हाथ लौट गया। आज भी आया हूं, हम यहां उम्मीद लेकर आए हैं, रुपए मिल गए तो ठीक है, नहीं तो कल फिर आएंगे।'

एटीएम के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहीं दिल्ली के भजनपुरा निवासी मायादेवी ने बताया, 'तीन दिन हो गए, रोज यहां आते हैं और लौट जाते हैं। उम्मीद से आए हैं कि पैसे मिल जाएं।'

बैंक खुलने के इंतजार में रात से ही खड़े सुनील का कहना है कि घर में शादी है और कई लोगों को पेमेंट करनी है। मैं यहां पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़ा हूं और मेरे दो और भाई दूसरे बैंकों के बाहर लाइन में लगे हैं।

गौरतलब है कि 8 नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद से ही लोग अपने पुराने नोट बदलने और एटीएम से नए नोट निकालने के लिए लाइनों में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+