500 और 1,000 के नोट बदलने में कस्टमर्स से लेकर बैंक स्टाफ तक है कन्‍फ्यूज, जानिए क्‍या है वजह

कई लोग इसी भ्रम में थे कि बैंकों के साथ ही आज से एटीएम भी शुरू हो जाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। पीएम मोदी ने अपनी घोषणा में इस बात को साफ भी किया था।

नई दिल्ली। 500 और 1000 की नोट के बदले नोट एक्सचेंजिंग आज से बैंक में शुरू हो गई है। हालांकि, इस बीच लोगों में कन्‍फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।

500 और 1,000 के नोट बदलने में कस्टमर्स से लेकर बैंक स्टाफ तक है कंफ्यूज

कंफ्यूजन की यह भी है एक प्रमुख वजह

कई लोग इसी भ्रम में थे कि बैंकों के साथ ही आज से एटीएम भी शुरू हो जाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। पीएम मोदी ने अपनी घोषणा में इस बात को साफ भी किया था।

यह कन्‍फ्यूजन केवल कस्टमर्स को ही नहीं था। बैंक कर्मचारी भी कंफ्यूज दिखे जब वह सवेरे 6 बजे से बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन से डी​लिंग कर रहे थे।

बेंगलुरू में एसबीआई की जयानगर ब्रांच के मैनेजर भारातीष के ने वनइंडिया को बताया कि, 'हमने अभी करेंसी एक्सचेंज और ट्रांजैक्शन शुरू किया है। हर आदमी को 2 हजार रुपए की करेंसी एक्सचेंज कर दी जाएगी। जबकि बैंक में जिसका अकाउंट है, वह 10 हजार रुपए तक की करेंसी निकाल सकता है।

यह रकम एक सप्ताह में अधिकतम 20 हजार रुपए होगी। इसमें कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं लेकिन सभी की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।'

500 और 1,000 के नोट बदलने में कस्टमर्स से लेकर बैंक स्टाफ तक है कंफ्यूज

अश्विनी नाम के एक कस्टमर ने वनइंडिया को बताया कि वह एक प्रोफेशनल हैं और ऐसे में आॅफिस टाइमिंग के दौरान बैंक आ पाना मुमकिन नहीं है। हमें अभी और भी इंतजार करना होगा। मैं यहां 11 हजार रुपए जमा करने आई थी, जो कि मैंने कुछ दिन पहले निकाले थे।

मुंबई में भी हाल है बेहाल

मुंबई में भी पुराने नोट बदलने के लिए लोगों ने सुबह से ही बैंकों के बाहर डेरा डाल दिया। बैंको के बाहर लगी लंबी लाइन में खड़े लोग बेसब्री से बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर सरकार को नोट बंद करने ही थे तो पहले 100 रुपये के नोटों की भरपूर व्यवस्था कर देनी चाहिए थी।

हिमाचल प्रदेश में भी परेशान हैं लोग

उधर, हिमाचल प्रदेश में 500 और 1000 के नोटों की वजह से हो रही परेशानी से निपटने के लिए पेट्रोल पंपों ने कम से कम 500 रुपये का तेल लेने की बाध्यता लगा दी है।

पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि 500 और 1000 के नोट की वजह से काफी समस्या आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+