मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के बारे में जरूर पढ़ें ये 5 बातें

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी इन दिनों अपनेखेल के बजाए घरेलू विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनपर एक के बाद एक कर कई आरोप लगाए हैं। पत्नी ने उनपर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए उनपर मारपीट, घरेलू हिंसा, हत्या की कोशिश जैसे कई आरोप लगाए। हसीन जहां ने शमी पर अपने देवर के साथ संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने तक का आरोप लगाया। जिन पत्नी से उन्होंने लव मैरिज की थी, उन्होंने आज उनकी इज्जत डुबो दी है। हसीन जहां एक के बाद एक कर शमी की सच्चाई सबूतों के साथ पेश कर रही हैं तो वहीं शमी अपनी पत्नी को मानसिक रोगी बता रहे हैं। आपको शमी की पत्नी हसीन जहां के बारे में 5 बातें बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता हैं।

 बिजनेसमैन की बेटी

बिजनेसमैन की बेटी

26 साल की हसीन जहां बंगाली मुस्लिम हैं। उनके पिता कोलकाता में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाते हैं। वो एक सुखी संपन्न परिवार से आती हैं। वो बचपन से ही बेहद महत्वाकांक्षी हैं।

 बचपन से मॉडलिंग की चाह

बचपन से मॉडलिंग की चाह

हसीन जहां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, बावजूद इसके उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना। वो शादी से पहले एक मॉडल थी। बेहद कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती थीं. लेकिन शादी के बाद उन्हें अपना ये करियर छोड़ना पड़ा। शमी के पिता को हसीन जहां का मॉडलिंग करना पसंद नहीं था, जिसकी वजह से उन्हें अपना करियर वहां रोक देना पड़ा।

 चीयर्सलीडर रह चुकी हैं हसीन जहां

चीयर्सलीडर रह चुकी हैं हसीन जहां

मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कोलकाता नाइड राइडर्स के लिए चीयर्सलीडर का काम भी किया है। साल 2012 में आईपीएल मैच के दौरान वो कोलकाता की चीयरलीडर्स थी। इसी आईपीएल के दौरान शमी की उनसे मुलाकात हुई और शमी उन्हें अपना दिल दे बैठे। दोनों के बीच 2 साल तक अफेयर चला और साल 2014 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

 हसीन जहां की दूसरी शादी

हसीन जहां की दूसरी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोहम्मद शमी हसीन जहां के दूसरे पति हैं। एबीपी न्य़ूज चैनक के मुताबिक उनकी पहली शादी शेख सैफुद्दीन से हुई थी। एबीपी न्यूज के मुताबिक हसीन जहां के पूर्व पति शेख सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन बहुत महत्वाकांक्षी महिला हैं। उन्होंने बताया कि हसीन जहां की दोनों बेटियों की उनसे बात होती है और वे अक्सर उनके संपर्क में रहती है, लेकिन हसीन जहां का उनसे कोई संपर्क नहीं है।

 पहले भी फंस चुकी हैं विवादों में

पहले भी फंस चुकी हैं विवादों में

हसीन जहां पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। इससे पहले हसीन ने दावा किया था कि वो महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी की क्‍लोज फ्रेंड हैं, लेकिन साक्षी ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की। उनकी टीम इंडिया के खिलाड़ी गौतम गंभीर, अजिंक्‍य रहाणे और अश्‍विन की पत्‍नियों के साथलड़ाई की भी खबरें आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+