मंगलौर: दलित छात्रा के साथ 5 लोगों ने किया घिनौना काम, VIDEO हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन
मंगलौर। कर्नाटक के मंगलौर में दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों की उम्र 19 साल बतायी जा रही है। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो बनाया था और इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, घटना चार महीने पहले की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस के संज्ञान में आया तो आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया।

यह घटना फरवरी और मार्च की है। पीड़िता ने बताया कि वह पांचों आरोपियों को जानती है। वे उसके साथ कॉलेज में पढ़ते थे। पुलिस ने बताया कि पांच छात्रों ने लड़की को अपने कार में जंगल में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि इन छात्रों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और लड़की को इसके बारे में किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने पुटुर महिला पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों से इस वीडियो को नहीं साझा करने के लिए कहा है और ऐसा करनेवालों पर मामला दर्ज करने की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications