ऑपरेशन त्रिनेत्र: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी ब्लास्ट में 5 जवान शहीद, इंटरनेट सेवा बंद
जम्मू के राजौरी के कंडी इलाके में आतंकवादी मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, आपरेशन अभी भी जारी है।

जम्मू के राजौरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हो रही मुठभेड़ में अब तक 5 जवान शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह राजौरी कांडी इलाके में पहुंच गए हैं।
राजौरी सेक्टर के कंडी वन में छिपे आतंकवादियों के लिए 3 मई से आपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को सुबह साढे सात बजे सेना के जवानों ने आतंकवादियों के एक समूह को घेर लिया। पर्वतीय क्षेत्रों से घिरे जंगली इलाकें में आतंकवादियों ने विस्फोट कर दिया, जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। एक अधिकारी समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, घायलों में से तीन जवानों ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। वहीं, जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि आतंकवादियों के ग्रुप में भी हताहत की सूचना मिल रही है। वहीं, सेना का ऑपरेशन जारी है।
वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह कांडी में पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications