5 कारण जिसकी वजह से नहीं खिसकेगी वसुंधरा की कुर्सी

नयी दिल्ली। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद करके राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खुद बुरी तरह से फंस चुकी है। विपक्षी जहां उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो पार्टी उनके बचाव का रास्ता तलाश कर रही है। पार्टी आलाकामन के सामने अपनी सफाई पेश कर वसुंधरा अपनी सत्ता को बचाने में जुटी हुई है तो वहीं कई और साथी भी है जो नहीं चाहते ही राजे का राज खत्म हो।

पर्सनल लाइफ में विवादों के बादशाह हैं ईडी के भगौड़ा आरोपी ललित मोदी

वसुंधरा की सफाई के बाद आलाकमान कितना संतुष्ट हो पाता है ये तो देखने वाली बात होगी लेकिन कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर राजनीति कर उन्हें कुर्सी से गिराना चाहती है। वहीं राजस्थान के विधायकों वसुंधरा को मिल रहे समर्थन से भाजपा आलाकामन भी थोड़ा सकते में है। हलांकि वसुंधरा के समर्थकों की कमी नहीं है। ऐसे में हम आपको उन पांच कारणों के बारे में बता रहे है जिनकी वजह से वसुंधरा की कुर्सी बच सकती है।

समर्थकों का साथ

समर्थकों का साथ

भाजपा की लोकप्रिय नेताओं में शामिल वसुंधरा को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का पूरा समर्थन हासिल हैं। ऐसे में आरएसएस की रजामंदी के बिना पार्टी को वसुंधरा को कुर्सी से हटाना आसान नहीं होगा।

मोदी का साथ

मोदी का साथ

पीएम मोदी के गुड लिस्ट में शामिल वसुंधरा की कुर्सी जानी इतनी आसान नहीं है। अब तक इस मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी इस बात की ओर साफ-साफ इशारा करते है कि राजे को उनका करितना समर्थन हासिल है।

विधायकों का एकजुट समर्थन

विधायकों का एकजुट समर्थन

राजस्थान के पार्टी यूनिट के साथ-साथ उन्हें भाजपा विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है। ऐसे में कांग्रेस की तमाम कोशिशें काम आती नहीं दिख रही हैं।

शाह देंगे विरोधियों को मात

शाह देंगे विरोधियों को मात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस विवाद पर मीडिया से किसी भी तरह की बात करने के लिए वसुंधरा को मना कर रखा हैं। ऐसे में ये समझना मुश्किल नहीं है कि शाह इस मसले को अपने तरीके से हैंडिल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+