मणिपुर: अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में उग्रवादियों का हमला, 5 की मौत

इंफाल, 13 अक्टूबर। मणिपुर में अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के दौरान उग्रवादी हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को कंगपोकपी स्थित बी गैमनॉन गांव में दो उग्रवादियों के अंतिम संस्कार में जो लोग इकट्ठा हुए थे उनपर हमला कर दिया। इन दो उग्रवादियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था। आईजी लुंसे किपगेन ने बताया कि इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

manipur

इस हमले में कूकी उग्रवादियों ने चार आम लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जिसमे एमपी खुल्लन गांव के मुखिया और एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है। दरअसल गांव वाले कुकी उग्रवादियों की मौत के बाद शोक सभा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस हमले के दौरान एक और बच्चे को चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हमले के बाद कई ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों पर छिप गए, लोगों की डर था कि फिर से हमला हुआ तो क्या होगा। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने बड़े स्तर पर सघन सर्च ऑपरेशन का अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय सुरक्षाबल भी इन हमलावरों की तलाश कर रहेहैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंहने इस हमले की निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+