होली का रंग छुड़ाने समुद्र में उतरे 5 लोग डूबे, एक का शव बरामद
मुंबई। गुरूवार को होली का रंग छुड़ाने समुद्र में उतरे परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना नल्ला सपोरा के कुंभ बीच की है। दरअसल वसई के रहने वाले मौर्या और गुप्ता परिवार के 8 लोग दोपहर 2.30 बजे बीच पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम के अनुसार इनमे से 6 लोग हाई टाइड के बावजूद पानी में उतरे।

अरनाला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अप्पासाहेब लेंगारा ने बताया कि 36 साल के दिनेश गुप्ता को अहसास हुआ कि समुद्र में हाई टाइड है तो उन्होंने अपनी पत्नी शीतल गुप्ता, निशा मौर्या और उनकी बेटी प्रिया मौर्या, बेटे प्रशांत और रिश्तेदार कंचन गुप्ता से किनारे पर वापस आने को कहा। लेकिन जब तक वे वापस आ पाते वे लहरों के साथ बह गए। दिनेश की जान बच गई।
इनमें से सिर्फ प्रशान का शव घटना स्थल से 2 किलोमीटर आगे बरामद हुआ है। प्रशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फायरमैन माइकल लोपेज ने बताया कि हर साल सैकड़ों लोग यहां अपना होली का रंग छुड़ाने आते हैं क्योंकि ये खारा पानी साबुन से ज्यादा कारगर होता है। लेकिन न तो यहां कोई लाइफगार्ड है न ही कोई चेतावनी का बोर्ड। ऐसे में यहां इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।
यह भी पढ़ें- मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के आरोपी ने कहा, दे रही थी रेप के झूठे आरोप की धमकी












Click it and Unblock the Notifications