मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के आरोपी ने कहा, दे रही थी रेप के झूठे आरोप की धमकी
मुंबई। बीते साल 15 अक्टूबर को हुए एक 20 साल की मॉडल की हत्या के मामले में गिरफ्तार शख्स ने बेल के लिए अपील की है। 15 अक्टूबर 2018 को 20 साल की मानसी दीक्षित की हत्या हो गई थी। इस मामले में आरोपी 19 साल के सैय्यद मुजम्मिल नाम के युवक ने दावा किया है कि मानसी उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रही थी।

'दे रही थी रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी'
मुजम्मिल ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए मानसी से मिला था और उनके रिश्ते दोस्ताना थे। उसने कहा कि वह एक फोटोग्राफर है और मानसी उसे फोटोशूट कराना चाहती थी। जब उसने कहा कि मेरे पास मेरा कैमरा और अन्य जरूरी सामान नहीं है तो मानसी ने अपने पास कैमरा होने की बात कही और शूट के लिए घर आने को तैयार हो गई।

'हत्या नहीं की, गलती से हुई मानसी की मौत'
मुजम्मिल ने ये बातें दिनदोशी सेशन कोर्ट में कहीं। मुजम्मिल के अनुसार इन बातों के बाद मानसी बिना कैमरा लिए उसके घर आई। यहां दोनों के बीच बहस हुई तो वह रेप के आरोप की धमकी देकर पैसे मांगने लगी। ऐसी स्थिति में किसी भी मानसिक हालत बिगड़ जाएगी। इस सब से परेशान होकर मैंने मानसी को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की तो वह गिर गई। उसका सिर स्टूल से लगा और उसकी मौत हो गई। बता दें कि आरोपी की बेल एप्लीकेशन पर 3 अप्रैल को कोर्ट फैसला सुनाएगी।

मानसी के निजी अंगों में मिली थी खरोंच
वहीं मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि मानसी की इसलिए हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसने यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। चार्जशीट के अनुसार झगड़े में चोट लगने के बाद मानसी बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी मुजम्मिल ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद मुजम्मिल ने मानसी को रस्सी से बांध कर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने मानसी के कपड़े से सीमेन के सैंपल इकट्ठे किए हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसी के निजी अंगों में खरोंच पाई गई है।
यह भी पढ़ें- मॉडल मानसी दीक्षित हत्याकांड: यौन संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दी हत्या- पुलिस
-
LPG cylinder booking Scam: सावधान! मुंबई में सिलेंडर के नाम पर चल रहा स्कैम, 1 क्लिक में खाली हो रहा बैंक खाता -
Mumbai Tunnel Project: ₹7,765 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक कितना पूरा हुआ काम? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग












Click it and Unblock the Notifications