पुणे के होटल में सिलेंडर में हुआ विस्फोट, पांच लोग झुलसे
पुणे। महाराष्ट के पुणे में एक होटल के अंदर सिलेंडर में विस्फोट होने से चार कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस विस्फोट के कारणों को पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुणे के सातारा रोड पर महफिल नाम का एक होटल है। मंगलवार की देर रात होटल में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां काम कर रहे चार कर्मचारी झुलस गए। विस्फोट की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी कर्मचारियों को होटल से बाहर निकाल और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी भी सिलेंडर विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गया। कर्मचारी किसन गोगावले को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल से सभी लीकेज सिलेंडर को बाहर निकाल दिया गया, जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, पुलिस विस्फोट के कारणों को पता लगाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications