दिल्ली: चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 और पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया है कि चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 और पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अब तक पुलिस स्टेशन के 8 कर्मियों का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। बता दें चांदनी महल इलाका भी सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है।

delhi, chandani mahal police station, chandani mahal, delhi police, coronavirus positive, coronavirus, covid-19, दिल्ली, चांदनी महल पुलिस स्टेशन, चांदनी महल, दिल्ली पुलिस, कोरोना वायरस, कोविड-19 पॉजिटिव

लगातार थाने को सैनिटाइज किए जाने का काम जारी है। इससे पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एसएचओ समेत तीनों इंस्पेक्टर व पूरे थाने के 80 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया था। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चांदनी महल थाने के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत 19 पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटीन होने के आदेश दिए गए हैं। थाने के सभी पुलिसकर्मियों का कोविड-19 का टेस्ट भी करवाया गया।

हाल के कुछ ही दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बहुत ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में अबतक कोरोना संक्रमण के 1,893 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 72 तो ठीक हुए हैं, लेकिन 43 की मौत हो चुकी है। आज की तारीख में दिल्ली की हालत ये है कि यहां के सभी 11 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके हैं। इन हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि वह फिलहाल लॉकडाउन के नियमों में कोई ढिलाई नहीं देने जा रही है। एक हफ्ते बाद फिर से समीक्षा की जाएगी और उसके बाद राहत देने को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।

पूरे देश की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 1553 नए मामले सामने आए और 36 मौतें हुई हैं। भारत में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17265 हो गई है। इसमें 14175 सक्रिय मामले, 2546 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 543 मौतें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+