सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकराई आई-10 कार, 5 की दर्दनाक मौत

5 killed in road accident in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर खड़े एक खराब ट्रक से आईटेन कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। कार के दरवाजे काटकर शवों को बाहर निकाला गया। मुजफ्फरनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के अजीतगढ़ निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य आईटेन कार से हरिद्वार जा रहे थे।

सोमवार सुबह कार जैसे ही नई मंडी बागोवाली गांव के पास हाईवे पर पहुंची तो अचानक सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा टकराई। बताया जाता है कि कार की गति तेज होने के कारण कार का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया। धमाके की आवाज और चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

तत्काल की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान योगेश अग्रवाल व अशोक अग्रवाल, नीतू पत्नी योगेश, सरोज पत्नी अशोक व पीयूष पुत्र योगेश के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+