जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में रोप-वे का टॉवर गिरने से 7 टूरिस्टों की मौत
गुलमर्ग। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में दो गंडोला (केबल कार) टॉवरों के बीच केबल कार की रस्सी पर पेड़ गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण कई पर्यटकों के केबल कारों में फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 4 एक ही परिवार के लोग हैं, जो दिल्ली से घूमने आए थे। इसके अलावा उनके गाइड की भी मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि गुलमर्ग कश्मीर का फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यहां हर साल हजारों लोग मौसम और बर्फबारी का मजा लेने आते हैं। सूत्रों ने बताया कि केबल कार सेवा बाधित हो गई है और बचाव अभियान जारी है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। अब तक की जानकारी के मुताबिक तेज हवाओं के कारण पेड़ टूटकर रोवे की तार पर गिरा ,जिसकी वजह से हादसा हो गया। राहत बचाव कार्य के बाद रोपवे को दोबारा से शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications