World Environment Day 2023: जानिये क्यों हर साल 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

Environment Day: लगातार हो रहे औद्योगिकीकरण के नकारात्मक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जानिये पर्यावरण दिवस के उद्देश्य, इतिहास और थीम के बारे में...

World Environment Day

Environment Day: हर कोई शुद्ध हवा में सांस लेना चाहता है लेकिन लगातार जहरीली हो रही हवा और इससे होने वाली बीमारियों को देखते हुए ये आसान नहीं लग रहा। ऐसे में पर्यावरण का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। औद्योगिकीकरण के दौर में पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

पर्यावरण दिवस का इतिहास
ऐसे में पर्यावरण को हो रहे नुकसान के मद्देनजर इसकी सुरक्षा के लिहाज और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या की वैश्विक स्तर पर चिंता को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण दिवस की नींव रखी गई थी। ये नींव साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से रखी गई थी।

5 जून का दिन ही क्यों?
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में इसकी शुरुआत हुई। स्टॉकहोम में आयोजित एक सम्मेलन में दुनियाभर से 119 देश शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसका आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में ही हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की संकल्प लिया गया।

इंदिरा गांधी ने जताई चिंता
पर्यावरण दिवस के इस सम्मेलन में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पर्यावरण के प्रति चिंताओं को भी जाहिर किया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या आने वाले वक्त में बन सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य
पर्यावरण पर लगातार पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। ऐसे में 145 से भी ज्यादा देशों को एक मंच पर लाकर समु्द्री प्रदूषण, ओवरपॉपुलेशन, ग्लोबल वॉर्मिंग और वाइल्ड लाइफ क्राइम जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है।

इस साल की थीम
हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम रखी जाती है। इस साल की थीम 'Only One Earth- Living Sustainably in Harmony with Nature' है। विश्व की आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्यावरण को संतुलित रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में जरूरत है कि अपने ग्रह को बचाए रखने के लिए वर्तमान जीवन शैली को संतुलित करने के बारे में विचार करें और पर्यावरण का ख्याल रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+