CJI महाभियोग पर मंगलवार को सुनवाई करेगी पांच जजों की बेंच
CJI पर महाभियोग मामला पर मंगलवार को सुनवाई करेगी पांच जजों की बेंच
नई दिल्ली। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव को राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू के खारिज करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी गई याचिका पर पांच जजों की संवैधानिक बैंच मंगलवार को सुनवाई करेगी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा और अमी याग्निक ने चीफ जस्टिस को पद से हटाने का प्रस्ताव खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

बिजनेस स्टेंडर्ड की खबर के मुताबिक, जस्टिस ए के सिरी की अध्यक्षता में जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस एन वी रमन्ना, जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस एके गोयल की बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका में दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस चेलमेश्वर की अध्यक्षता वाली बेंच से सुनवाई के लिए उचित बेंच के गठन की मांग की गई थी। वहीं बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस सीकरी वरिष्ठत के आधार पर छठें नंबर पर हैं। वरिष्ठता के आधार पर दूसरे से पांचवे नंबर के जज, जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस गोगोई, जस्टिस लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ को बेंच में नहीं रखा गया है।
कांग्रेस सांसदों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण ने सोमवार को कोर्ट में कहा कि चीफ जस्टिस मास्टर ऑफ रोस्टर जरूर हैं लेकिन ये मामला उनसे सीधे जुड़ा है, इसलिए सुनवाई का आदेश दूसरे वरिष्ठतम जज दें। इस पर जस्टिस चेलमेश्वर ने वकीलों से मंगलवार को आने को कहा।
आपको बता दें कि कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर कदाचार और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाभियोग का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया था। नायडू ने कहा था कि ये प्रस्ताव किसी भी तरह से मंजूर करने लायक नहीं है। वेंकैया नायडू के फैसले पर कांग्रेस ने और दूसरे विरक्षी दलों ने सवाल उठाए थे और इसे गलत कहा था।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications