खुलासा: ISI के इशारों पर सिमी रच रहा है आतंकी हमले की साजिश
इंदौर। खूफिया एजेंसियों की माने को 2013 में मध्यप्रदेश की जेल से फरार हुए सिमी के पांच सदस्यों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे हैं। इनके फरार होने के बाद से आंतकी हमले की आशंका बढ़ी हुई हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद सभी राज्यों को मोहम्मद एजाजुद्दीन, मोहम्मद असलम, अमजद खान, जाकिर हुसैन सादिक और महबूब गुड्डू की तलाश करें। जानकारी के मुताबिक इन सिमी सदस्यों पर आतंकवादी हमले करने का काम सौंपा गया है।

इस खुफिया जानकारी में कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। दरअसल खुफिया एजेंसी को आईएसआई के एक अधिकारी और उसके एक संचालक के फोन रिकॉडिंग से ये जानकारी मिली है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के खांडवा में जिला जेल से एक अक्तूबर 2013 को पांचों आतंकवादी गिरोह के सरगना फैसल के साथ 14 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। संदिग्धों की मौजूदगी के संकेत तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में मिले हैं। इन पांचों सिमी सदस्यों पर जून 2011 में पुलिसकर्मियों की हत्या, हत्या के प्रयास, बैंक डकैती और सिमी आतंकवादी समूह के लिए काम करते हुए सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications