जम्मू के सांबा में सड़क हादसा, 5 की मौत, 7 घायल
जम्मू के सांबा में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सांबा के डॉक्टर एच. सिंह सुपरीटेंडेंट मेडिकल डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल की ओर से यह जानकारी दी गई है। हॉस्पिटल की ओर से बताया गया है कि उन्होंने मृतकों का पोस्टमार्टम कर लिया है।
सांबा। जम्मू के सांबा में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और इसमें सात लोग घायल हैं। सांबा के डॉक्टर एच. सिंह सुपरीटेंडेंट मेडिकल डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल की ओर से यह जानकारी दी गई है। हॉस्पिटल की ओर से बताया गया है कि उन्होंने मृतकों का पोस्टमार्टम कर लिया है और शवों को उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया है। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया है। यह एक इनोवा गाड़ी थी और जम्मू से पंजाब जा रही थी। सांबा के तापयाल से गुजरते समय यह गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मारे गए पांच लोग पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications