सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कही ये पांच बड़ी बातें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंपने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने बिहार में दर्ज की गई सुशांत के पिता की एफआईआर को सही बताया। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए मुंबई ट्रांसफर किए जाने की मांग की थी।

Recommended Video

    Sushant Singh Case की CBI जांच, 10 बातों से समझें फैसले के मायने | Rhea Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    Sushant Singh Rajput

    आइए जानते हैं क्या हैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 प्रमुख बातें-

    1- कोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनके प्रशंसक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। किसी भी तरह के अनुमान को रोकने के लिए एक निष्पक्ष जांच जरूरी है।

    2- कोर्ट ने माना कि बिहार के पटना में दर्ज हुई एफआईआर सही है। कोर्ट ने सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना पुलिस के एफआईआर दर्ज करने को सही बताया है।

    3- कोर्ट ने कहा कि जांच के नतीजे सुशांत के पिता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण होंगे, जिन्होंने अपना इकलौता बेटा खोया है। इसलिए सीबीआई से जांच जरूरी है।

    4- सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और महाराष्ट्र सरकार की जांच को लेकर खींचतान पर भी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे समय में जब दोनों राज्य सरकारें एक दूसरे पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगा रही हैं तो जांच की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ जाती है। इसलिए यहां वे लोग जो निशाने पर लिए जा रहे हैं उनके लिए एक निष्पक्ष जांच जरूरी हो जाती है।

    5- जस्टिस ह्रिषिकेश रॉय ने कहा कि ऐसे में सीबीआई सिर्फ पटना में दर्ज एफआईआर ही नहीं बल्कि केस से जुड़ी दूसरी एफआईआर को लेकर भी जांच करने में सक्षम होगी। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ही जांच की मुख्य एजेंसी होगी।

    कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जांच में सहयोग देने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को जरूरत पड़ने पर अलग से केस रजिस्टर करने की अनुमति भी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+